Third party image reference
वेस्टइंडीज के विरुद्ध डेब्यू टी-20 मैच में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच जीतने वाले नवदीप सैनी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. लेकिन नवदीप सैनी को मैच रेफरी से चेतावनी भी मिल गई. नवदीप सैनी को पहले टी-20 मैच में निकोलस पूरन को आउट करने के बाद जश्न मनाने की वजह से चेतावनी मिली है.
Third party image reference
मैदानी अंपायर अंपायर नाइजल डुगाइड और ग्रेगॉरी ब्रेथवेट साथ ही तीसरे अंपायर लीसरे रेफेर और चौथे अंपायर पैट्रिक गस्टार्ड ने मैच रेफरी से नवदीप सैनी की शिकायत की, जिसके बाद मैच रेफरी ने नवदीप सैनी को दोषी पाया और उनको आईसीसी की धारा 2.5 का उल्लंघन करने के तहत एक डीमेरिट प्वाइंट दिया.नवदीप सैनी ने खुद ही अपनी गलती मान ली, इस वजह से उनकी पेशी की जरूरत नहीं पड़ी.
नवदीप सैनी ने क्यों मनाया था आक्रामक जश्न
Third party image reference
नवदीप सैनी ने पहले T-20 मैच के चौथे ओवर में आक्रामक जश्न मनाया था. दरअसल नवदीप सैनी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का लगा दिया. लेकिन इसके 2 गेंदों बाद नवदीप सैनी ने उनको बाउंसर गेंद पर आउट कर दिया, जिसके बाद नवदीप सैनी ने आक्रामक अंदाज में जोश मनाया. लेकिन मैच रेफरी ने उनको चेतावनी दे दी.