Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को भारतीय टीम ने DLS मेथड द्वारा 22 रनों से अपने नाम कर लिया और ये सीरीज भी जीत ली| मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की शानदार पारी की बदौलत पहली पारी में 167 का स्कोर बना दिया| भारत की और से रोहित शर्मा ने 67 रनों की पारी खेली|
Third party image reference
पहली पारी के बाद आई बारिश के कारण वेस्टइंडीज को 15.3 ओवर में 120 रनों का लक्ष्य मिला| हालाँकि रोमन पोवेल की शानदार 54 रनों की पारी के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 98 रन ही बना सकी और भारत ने इस मैच को 22 रनों से पाने नाम कर लिया|
इसे मिला मैन ऑफ द मैच
Third party image reference
मैच के बाद क्रुनाल पांड्या को उनके शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया| क्रुनाल ने अंतिम समय में 13 गेंदों में 20 रन बनाए थे और गेंदबाजी में भी सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे|
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहास
Third party image reference
इस मैच में शानदार 67 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया| रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 3 छक्के लगाए थे और इसी के साथ वो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है| रोहित के अब 103 छक्के है और उन्होंने 105 छक्को के साथ क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया|
Third party image reference
इसी मैच में 28 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान कोहली ने भी टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया| दरअसल वो इस पारी के साथ थी टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है| कोहली के अब 8393 रन है और उन्होंने सुरेश रैना को इस मामले में पीछे छोड़ा है|
आप इस बारे में क्या सोचते है ? आपके जवाब हमें कमेंट में जरुर बताये और क्रिकेट से जुड़ी और भी ख़बरों के लिए हमें फॉलो करे|
भारत ने 22 रनों से जीता दूसरा टी-20, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, रोहित और विराट ने रचा इतिहास
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: