Third party image reference
साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा था। यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर चल रहा था। इंग्लैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 326 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जबाब में सहवाग और गांगुली की जोड़ी ने ओपनिंग में 106 रन जोड़े।
Third party image reference
अच्छी शुरुआत के बाद भी टीम इंडिया ने गांगुली, सहवाग, द्रविड़, मोंगिया और सचिन के रूप में अपने पांच विकेट 146 के स्कोर तक गंवा दिए। इस मैच को इलाहाबाद में मोहम्मद कैफ का परिवार भी देख रहा था, जोकि सचिन के आउट होते ही टीवी बंद कर घर पर ताला लगा हॉल में मूवी देखने चला गया।
Third party image reference
गौरव कपूर के शो में खुद कैफ ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि, सचिन के आउट होते ही उनके घर वालों ने टीम इंडिया को हारा हुआ मान लिया था। जिस वजह से उनका परिवार टीवी बंद कर घर पर ताला लगाकर सिनेमाहॉल में फिल्म 'देवदास' देखने चले गए थे।
Third party image reference
वही दूसरी तरफ सचिन के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर मोहम्मद कैफ बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने युवराज सिंह के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 267 तक पहुंचा दिया। युवराज सिंह के रूप में टीम का छठा विकेट 41.4 ओवर में गिरा। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 59 रनों की जरुरत थी।
Third party image reference
युवी के बाद हरभजन सिंह आये जो 15 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कुंबले जीरो पर चले गए। लेकिन दूसरी तरफ कैफ बल्ला जमाये हुए थे। अंत में 50वें ओवर में टीम को 2 रनों की जरुरत थी। क्रीज पर जहीर के साथ मिलकर कैफ (नाबाद 87 रन) ने दौड़कर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
Third party image reference
दोस्तों यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया लिखें और चैनल फॉलो करें।
नहीं सुना होगा आपने मोहम्मद कैफ के करियर से जुड़ा ये रोचक किस्सा, जानकर हैरान हो जाओगे
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:






कोई टिप्पणी नहीं: