रोहित शर्मा ने जड़ा तूफ़ानी अर्धशतक, 67 रनों की पारी खेलकर तोड़ा क्रिस गेल का विश्वरिकॉर्ड

सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में आज टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. जिसमे भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए. जिससे विंडीज को जीतने के लिए 168 का लक्ष्य मिला है.

भारत की पारी :-

Third party image reference
टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही. दोनों ओपनर्स रोहित और धवन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. जिसमे शिखर धवन 23 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रोहित और विराट ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े. जिसमे रोहित शर्मा 67 रन बनाकर आउट हुए.

Third party image reference
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली भी जल्दी आउट होकर अपना विकेट गवा बैठे. आज विराट ने 28 रन बनाए. इसके अलावा अंत में क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 20 रन और जडेजा ने 9 रन बनाकर भारत को 167 रनों तक पहुंचा दिया. जिससे विंडीज को जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य मिला है.

Third party image reference
विंडीज की तरफ से ओशन थॉमस और शेल्डन कोट्रेल सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने अपने नाम 2-2 विकेट किए. जबकि कीमो पॉल ने भी विकेट लिया.

टूटे कई रिकॉर्ड :-

Third party image reference
1. रोहित और धवन ने मिलकर आज टी-20 में अपनी 10वीं अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. इस तरह वो टी-20 में सबसे अधिक साझेदारी करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है. उनसे आगे गुप्टिल और विलियमसन की जोड़ी है. जिसके नाम 11 अर्धशतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड है.

Third party image reference
2. रोहित शर्मा ने इस मैच में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 67 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने टी-20 में क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब रोहित शर्मा के नाम कुल 107 छक्के दर्ज हो चुके हैं.

Third party image reference
3. इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना 21वां टी-20 अर्धशतक लगाया. इस तरह उन्होंने टी-20 करियर में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भो अपने नाम कर लिया है. इस तरह उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया.
रोहित शर्मा ने जड़ा तूफ़ानी अर्धशतक, 67 रनों की पारी खेलकर तोड़ा क्रिस गेल का विश्वरिकॉर्ड रोहित शर्मा ने जड़ा तूफ़ानी अर्धशतक, 67 रनों की पारी खेलकर तोड़ा क्रिस गेल का विश्वरिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.