भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी 20 मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में 22 रन से मात दी.
Third party image reference
रोहित शर्मा ने इस सीरीज के दो मुकाबलों में सबसे अधिक 91 रन बनाए हैं. इस सीरीज में रोहित अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर चुके हैं. सीरीज के आखिरी और तीसरे टी 20 मैच में भी रोहित के पास एक और विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त करने का अवसर है.
Third party image reference
दरअसल, रोहित तीसरे टी 20 मैच में अगर 11 चौके लगाने में सफल हो जाते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फ़िलहाल 215 चौकों के साथ रोहित चौथे पायदान पर हैं. आपको बता दें पहले नंबर पर कोहली (225 चौके), दूसरे नंबर पर दिलशान (223 चौके) और तीसरे नंबर पर अहमद शहजाद (218 चौके) मौजूद हैं.
Third party image reference
रोहित अगर तीसरे मैच में एक कैच लपक लेते हैं तो वो टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लपकने के मामले में जेपी डुमिनी (35 कैच) को पीछे छोड़ देंगे.
Third party image reference
जिस फॉर्म से रोहित शर्मा गुजर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि रोहित शर्मा तीसरे टी 20 मैच में कोहली के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे.
टी 20 में रोहित द्वारा खेली गयी सबसे बड़ी पारी
Third party image reference
The content does not represent the perspective of UC
IND-WI: तीसरे टी 20 में रोहित रच सकते हैं इतिहास, तोड़ सकते हैं कोहली व डुमिनी का रिकॉर्ड
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: