एबी डीविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, 35 रन से जीती टीम, मुजीब भी चमके, देखें स्कोरकार्ड

इंग्लैंड के ओल्ड डियर पार्क, रिचमंड में आज टी-20 ब्लास्ट 2019 के साउथ ग्रुप का मैच खेला गया. जिसमे मिडिलसेक्स और सोमरसेट की टीम आमने सामने थी. इस मैच में मिडिलसेक्स ने सोमरसेट को रोमांचक मुकाबले में 35 रनों से हरा दिया.

Third party image reference
मिडिलसेक्स की इस जीत के हीरो रहे एबी डीविलियर्स. तो चलिए जानते हैं इस मैच के बारे में विस्तार से...

मैच का पूरा स्कोरकार्ड :-

Third party image reference
इस मैच में टॉस जीतने के बाद सोमरसेट ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. जिसके जवाब में मिडिलसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 215/4 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमे उनकी तरफ से एबी डीविलियर्स ने 88 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में डीविलियर्स ने 1 चौका जबकि 9 छक्के लगाये.

Third party image reference
उनके अलावा इस मैच में कप्तान डेविड मलान ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली. जिसमे उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाये. जबकि ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने महत्वपूर्ण 31 रन और अंत में जॉन सिम्पसन ने नाबाद 21 रनों की उपयोगी पारी खेली. जिससे सोमरसेट को यह मैच जीतने के लिए 216 रनों का विशाल लक्ष्य मिला.

Third party image reference
जिसके जवाब में सोमरसेट की पूरी टीम 17.2 ओवर में 180 रन बनाकर आलआउट हो गई. उनकी तरफ से कप्तान टॉम एबल ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली. जबकि ओपनर टॉम बैंटन ने भी महत्वपूर्ण 41 रन बनाए. लेकिन वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकें.

Third party image reference
इस तरह मिडिलसेक्स ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया.

Third party image reference
मिडिलसेक्स के लिए इस मैच में नाथन सोटर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए. जबकि मुजीब उर रहमान ने और स्टीव फिन ने भी 2-2 विकेट लिया.

Third party image reference


इस मैच में एबी डीविलियर्स को उनकी 88 रनों की तूफानी पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इस मैच में डीविलियर्स ने कुल 9 छक्के लगाये. इस तरह एबी ने अपने टी-20 करियर में 8000 रन भी पूरे कर लिए.
एबी डीविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, 35 रन से जीती टीम, मुजीब भी चमके, देखें स्कोरकार्ड एबी डीविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, 35 रन से जीती टीम, मुजीब भी चमके, देखें स्कोरकार्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.