Third party image reference
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने आपत्ति जताई. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा. शाहिद अफरीदी द्वारा किए गए भड़काऊ ट्वीट के बाद भारतीय लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Third party image reference
बता दें कि क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को ट्वीट कर करारा जवाब दिया. गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा- शाहिद अफरीदी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं. बेवजह आक्रामकता है, मानवता के खिलाफ अपराध है. यह मुद्दा उठाने के लिए उनकी सराहना होनी चाहिए. लेकिन वह एक बात लिखना भूल गए कि यह सब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हो रहा है. चिंता ना करें, हम जल्द ही उसे भी सुलझा लेंगे बेटा.
Third party image reference
बता दें कि गौतम गंभीर ने इससे पहले केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था- जो कोई नहीं कर सका. वह हमने करके दिखाया. कश्मीर में भी अपना तिरंगा लहराया है. जय हिंद! भारत को बधाई! कश्मीर मुबारक! भारतीय टीम के बेहतरीन मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए ट्विटर कर लिखा- अनुच्छेद 370 को हटाना ऐतिहासिक कदम है. आने वाला समय शांत और अधिक समावेशी होगा.
The content does not represent the perspective of UC
370 हटाने पर शाहिद अफरीदी द्वारा किए गए ट्वीट पर गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: