Third party image reference
कुछ ही दिनों में पाकिस्तान के दो गेंदबाजों मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। एक के बाद एक क्रिकेटर संन्यास लेते जा रहे हैं। हाल ही में एक और तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी कि डेल स्टेन अब सफेद जर्सी में नजर नहीं आएंगे। रविवार के दिन डेल स्टेन को 'स्ट्रीटवाइस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए डेल स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट हासिल किए और वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
Third party image reference
वर्ल्ड कप 2019 में डेल स्टेन को खेलने के मौके नहीं मिले क्योंकि वह चोटिल हो गए। वे पिछले 1 साल से चोटों से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2019 में उनको कंधे में चोट लगी थी जो वर्ल्ड कप तक ठीक नहीं हो पाई। साल 2016 में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी जो कुछ दिनों के लिए ठीक हो गई। आईपीएल में वह फिर से उभर आई और डेल स्टेन को टीम से बाहर होना पड़ा। उम्मीद की जा रही है कि डेल स्टेन भारतीय दौरे पर वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Third party image reference
क्रिकेट साउथ अफ्रीका को लिखे पत्र में डेल स्टेन ने लिखा कि आज मैं क्रिकेट के उस फॉर्मेट को अलविदा कह रहा हूं जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। यह क्रिकेट का सबसे बेहतरीन फॉर्मेट है। आपको इस फॉर्मेट से पता चलता है कि आप मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर कितने फिट है। मुझे बहुत ही बुरा लगता है कि अब मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा।
नहीं थम रहा क्रिकेटरों के संन्यास लेने का सिलसिला, अब इस बॉलर ने टेस्ट क्रिकेट से ली विदाई
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: