इधर नवदीप सैनी ने जिताया IND को पहला T20, उधर मयंक अग्रवाल के धमाल से IND-A ने जीती सीरीज

3 अगस्त को भारतीय टीम को 2 जीत का स्वाद एक साथ चखने को मिला। एक तरफ जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फ्लोरिडा में खेले गए पहले टी-20 मुक़ाबले में 4 विकेट से हराया। तो वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीतकर भारत-ए ने सीरीज भी जीत ली।

Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 95/9 का स्कोर बनाया।

Copyright Holder: RunBhoomi
इस दौरान टी-20 डेब्यू करने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज के 96 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.2 ओवर में 6 विकेट खो कर हासिल कर लिया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 24 रन बनाए।
इसके अलावा त्रिनिदाद में सम्पन्न हुए दूसरे टेस्ट में भारत-ए ने वेस्टइंडीज-ए को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। गौरतलब है की वेस्टइंडीज-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया था।

Third party image reference
वेस्टइंडीज-ए के 278 रनों के लक्ष्य को भारतीय-ए टीम ने 79.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर हासिल कर लिया। भारत-ए की ओर से प्रियंक पांचाल और मयंक अग्रवाल ने 150 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस दौरान पांचाल ने 122 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।

Copyright Holder: RunBhoomi
वहीं मयंक अग्रवाल ने 133 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। 81 रनों की इस मैच जीताने वाली पारी में मयंक अग्रवाल ने 10 चौके जड़े। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन 62 और अनमोलप्रीत सिंह 51 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। मैच का स्कोर इस प्रकार रहा-
वेस्टइंडीज-ए (टॉस): 318/10 (113.0 ओवर) (पहली पारी)

Third party image reference
भारत-ए: 190/10 (46.5 ओवर) (पहली पारी)

Third party image reference
वेस्टइंडीज-ए: 149/10 (39.5 ओवर) दूसरी पारी

इधर नवदीप सैनी ने जिताया IND को पहला T20, उधर मयंक अग्रवाल के धमाल से IND-A ने जीती सीरीज इधर नवदीप सैनी ने जिताया IND को पहला T20, उधर मयंक अग्रवाल के धमाल से IND-A ने जीती सीरीज Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.