वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले नवदीप सैनी अपनी आक्रामकता की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं. नवदीप सैनी ने सीरीज पहले और अपने डेब्यू मैच में ही आईसीसी के नियमों का उल्लंघन कर दिया है. दरअसल, नवदीप सैनी ने पहले टी 20 मैच में अपने पहले ओवर में निकोलस पूरन को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा किया. इस तरह से किसी भी खिलाड़ी को इशारा करना आईसीसी के नियमों के विरुद्ध है.
Third party image reference
नवदीप सैनी के इस बेहद ही खराब रवैये (व्यवहार) के बाद आईसीसी ने नवदीप को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया है. इस के बाद युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को आईसीसी की तरफ से सजा सुनाई गई है. इस घटना के बाद नवदीप सैनी पर मैच फीस का जुर्माना तो नहीं लगा. लेकिन पहले ही मैच में उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है.
Third party image reference
आपको बता दें मैच के दौरान नवदीप के इस रवैये की शिकायत अंपायर निगेल और वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रैथवेट ने मैच रेफरी लेस्ली से की थी. हालांकि नवदीप सैनी ने मैच रेफरी के सामने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया था. अब अगर भविष्य में नवदीप सैनी ऐसी हरकत दोबारा दोहराते हैं तो वो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं.
कोई टिप्पणी नहीं: