संन्यास तो सब लेते है, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों ने मजबूरी में सन्यास लेकर सबको किया हैरान !


Third party image reference
हर खिलाड़ी को कभी ना कभी सन्यास जरूर लेना पड़ता है। परंतु कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिन्हें किसी मजबूरी के कारण सन्यास लेना पड़ता है। आज हम भारत के ऐसे पांच क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने मजबूरी में सन्यास लिया था। इनके सन्यास पर सभी हैरान हो गए थे।
1- अंबाती रायडू

Third party image reference
अंबाती रायडू भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज हैं। अंबाती रायडू को विश्व कप 2019 में बैकअप के तौर पर रखा गया था। रायडू विश्वकप 2019 में ना चुने जाने की वजह से पहले ही नाराज थे। लेकिन बाद में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को विश्वकप में बुलाया गया। जिस वजह से रायडू और ज्यादा नाराज हो गए। इसी कारण उन्होंने क्रिकेट से संयास ले लिया। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गलती का एहसास करते हुए सन्यास वापस ले लिया।
2- अजीत आगरकर

Third party image reference
अजीत आगरकर भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज रहे हैं। लेकिन यह शानदार खिलाड़ी 1 बार आउट ऑफ फॉर्म हो गया। उसके बाद अगरकर को टीम से बाहर कर दिया गया। लंबे समय तक अगरकर अपनी वापसी का इंतजार करते रहे। उन्होंने भारतीय टीम में जगह पाने की लाख कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद भी जब अगरकर को टीम में शामिल नहीं किया गया तो उन्होंने निराश होकर साल 2013 में सन्यास की घोषणा कर दी।
3- आरपी सिंह

Third party image reference
आरपी सिंह भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रहे हैं। आरपी सिंह की गिनती भारत के शानदार गेंदबाजों में की जाती थी। टीम से बाहर होने के बाद आरपी सिंह को चयनकर्ता बार-बार नजरअंदाज करते रहे। टीम में वापसी की कोई आस ना देखकर आरपी सिंह निराश हो गए। उसके बाद आरपी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
4- युवराज सिंह

Third party image reference
युवराज सिंह भारतीय टीम के महान खिलाड़ी रहे हैं। भारत को टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 जिताने में युवराज सिंह का अहम योगदान रहा है। लेकिन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की वजह से युवराज टीम से बाहर हो गए। उसके बाद युवराज सिंह ने भारतीय टीम में दमदार वापसी की। लेकिन वह अपने खेल में निरंतरता नहीं रख पाए। जिसके कारण उन्हें फिर से टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा। युवराज ने टीम में दोबारा वापसी के लिए लाख कोशिश की। लेकिन वह टीम में वापसी नहीं कर पाए। उसके बाद युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
5- गौतम गंभीर

Third party image reference
गौतम गंभीर भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज रहे हैं। गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेली थी। लेकिन अचानक गौतम गंभीर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम में आने का भरसक प्रयास किया। लेकिन जब उनकी वापसी की उम्मीद टूट गई तो उन्होंने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

संन्यास तो सब लेते है, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों ने मजबूरी में सन्यास लेकर सबको किया हैरान ! संन्यास तो सब लेते है, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों ने मजबूरी में सन्यास लेकर सबको किया हैरान ! Reviewed by Admin on अप्रैल 25, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.