प्रत्येक टीम में कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिन्हें एक साथ डेब्यू करने का मौका मिलता है। लेकिन इनमें से कुछ खिलाड़ी फ्लॉप हो जाते हैं तथा कुछ सफल हो जाते हैं। भारतीय टीम में भी कई खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है। आज हम भारत के ऐसे पांच क्रिकेट खिलाड़ियों की जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में एक साथ डेब्यू किया है। लेकिन इनमें से एक खिलाड़ी सफल तथा एक फ्लॉप रहा है।
1- महेंद्र सिंह धोनी और जोगिंदर शर्मा
Third party image reference
भारत के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा ने एक साथ डेब्यू किया था। इन्होंने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। अपने पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन जोगिंदर शर्मा ने इस मुकाबले में 5 रन बनाए थे और 1 विकेट भी चटकाए था। बाद में महेंद्र सिंह धोनी हिट रहे और जोगिंदर शर्मा फ्लॉप हो गए।
2- सुरेश रैना और वेणुगोपाल राव
Third party image reference
सुरेश रैना भारतीय टीम के मध्यक्रम के शानदार बल्लेबाज हैं। वेणुगोपाल भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों ने साल 2005 में श्रीलंका की टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। सुरेश रैना इस मुकाबले में 0 पर आउट हो गए थे। वहीं इस मुकाबले में वेणुगोपाल राव ने 38 रन की शानदार पारी खेली थी। लेकिन बाद में सुरेश रैना सफल खिलाड़ी साबित हुए और वेणुगोपाल राव फ्लॉप हो गए।
3- गौतम गंभीर और आविष्कार साळवी
Third party image reference
गौतम गंभीर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रहे हैं। आविष्कार साल्वी भारत के पूर्व गेंदबाज रहे हैं। गौतम गंभीर और आविष्कार साल्वी ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। अविष्कार साल्वी ने अपने डेब्यू मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए थे। लेकिन साल्वी अपने खेल में निरंतरता नहीं रख पाए। वहीं गौतम गंभीर भारत के सफल खिलाड़ी साबित हुए।
4- रविचंद्रन अश्विन और प्रज्ञान ओझा
Third party image reference
रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के शानदार बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। प्रज्ञान ओझा भी भारत के शानदार स्पिनर रहे हैं। इन दोनों ने एक ही मुकाबले से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इस मुकाबले में ओझा ने 1 विकेट हासिल किया था। वही रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में 2 विकेट चटकाए थे। लेकिन बाद में प्रज्ञान ओझा जल्दी ही टीम से बाहर हो गए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने बहुत नाम कमाया।
5- विराट कोहली और एस बद्रीनाथ
Third party image reference
विराट कोहली भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज है। एस बद्रीनाथ भारत के शानदार खिलाड़ी है। इन दोनों ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले से की थी। आज विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने सितारे हैं। वहीं एस बद्रीनाथ फ्लॉप साबित हो चुके हैं।